फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए वेतन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
ballia
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े शिक्षक। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर के लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के फरवरी से बंद किए गए वेतन की मांग को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि बकाया नहीं मिलने की स्थिति में वह  आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान न होने की दशा में शिक्षणेत्तर कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। कर्मचारियों के बार-बार आग्रह के बावजूद उन्हे फरवरी से अब तक वेतन बिल पास नहीं किया गया। जो काम करने वाले कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केके पांडेय ने कहा कि डीआईओएस को शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए तत्काल वेतन भुगतान की दिशा में कदम उठाना होगा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी नेता अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि हम लोग बार-बार गुहार लगाकर थक चुके है। इस मौके पर शिवजी तिवारी, नरेंद्र कुमार शुक्ल, शैलेंद्र कुमार मिश्र, राजनाथ पांडेय, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, रामजी तिवारी, प्रभाशंकर चौबे, अनिल कुमार, जावेद अख्तर अंसारी, अजय कुमार मिश्र, तारकेश्वर प्रसाद, प्रेमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा पप्पू, लहरी सिंह और मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 18 जुलाई को विधानसभा का घेरा जाएगा। इस दौरान रामगोविंद प्रजापित, रामजी चौहान, सुरेंद्र सिंह, कन्हैया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें