फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भृगु नगरी में शिव के जयकारे

Mon, 10 Jul 2017 10:40 PM IST
ballia
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध महिलाएं। - फोटो : ballia
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया तथा बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध व फूल माला चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला-पुरुष भोर से ही कतारबद्ध होकर बाबा भोले नाथ का दर्शन-पूजन करते रहे। वहीं घंटे-घड़ियाल एवं भक्तों के जयघोष से परिसर शिवमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के बालेश्वर व भृगु मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिवालयों पर पुलिस मुस्तैद रही। उधर, कांवरियों का जत्था भी दिन भर बाबा बालेश्वर नाथ व भृगु बाबा का दर्शन कर देवघर रवाना हुआ।
विज्ञापन


नगर के बालेश्वर मंदिर, कैलास धाम व भृगु मंदिर पर चार बजे भोर से श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। इसके अलावा  नगर से सटे देवकली मंदिर, नटकेश्वर मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर एवं परिखरा स्थित शिव मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर नाथ मंदिर पर शिव भक्तों ने पूजन अर्जन किया।

ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह, सहतवार स्थित पंच मंदिर, बड़सरी स्थित अवनी नाथ मंदिर, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवा स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित बाबा भुटेश्वर नाथ व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध, फूल-माला, चंदन व  प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारे गूजते रहे। इस दौरान पूजा करने पहुंचे पुरुषों के साथ ही महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें