फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ों के करतब देख आश्चर्यचकित हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बे में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के पहले भरत अखाड़ा का जुलूस शनिवार की शाम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए चतुर्भुजनाथ मंदिर पर देर रात जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल युवा हाथों में लाठी लेकर करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

सबसे पहले महावीर स्थान से निकला जुलूस जलपा चौक पर पहुंचा। वहां अन्य अखाड़ों के जुलूस भी धीरे-धीरे पहुंच गए। वहां से एक साथ होते हुए जुलूस गंधी मोहल्ला, भिखपुरा होते हुए बड्डापुरा पहुंचा। वहां से देर रात चतुर्भुज नाथ मंदिर पर पहुंच समाप्त हुआ। प्रशासन की ओर से संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई थी। घरों की छतों पर भी पुलिस की तैनाती की गई थी। शत्रुघ्न अखाड़ा का जुलूस 28 जून को निकाला जाएगा। मुख्य जुलूस एक जुलाई को निकाला जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा, तहसीलदार श्रवण सिंह राठौर, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नगरा देवेंद्र दुबे, चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा, राकेश सिंह, राकेश यादव, प्रमोद गुप्ता, उमाशंकर राजभर, गणेश सोनी, संजय जायसवाल, लालबचन प्रजापति, दुर्गादास, बिहारी पांडेय, प्रयाग चौहान, लालबचन शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें