फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा सवार लोगों ने किराना दुकानदार व पुत्र को उठाया, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर बाजार में ण्क किराना की दुकान पर पहूंचे इनोवा गाड़ी पर सवार लोगों ने बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दुकानदार अशरफ व उसके छोटे पुत्र सकुरूल्लाह को उठा लिया। हालांकि इसी बीच अशरफ का बड़ा पुत्र छत से कूद कर भाग निकला।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करीब साढ़े छह इनोवा गाड़ी से छह लोग किराना दुकान पर पहुंचे और दुकानदार अशरफ व उनके छोटे पुत्र सकुरुल्लाह को पकड़ लिया। दुकान के अंदर लगभग आधे घंटे तक छानबीन की व दोनों से वार्ता से की। तब तक मौके की नजाकत देख किराना व्यापारी का बड़ा पुत्र अफजाल छत से कूद कर भाग निकला। बछईपुर बाजार से किराना व्यापारी अशरफ व उसके पुत्र को उठाने को लेकर बाजार में अफरा तफरी मची रही। कोई खाद्य अधिकारी तो कोई एसटीएफ द्वारा उठाये जाने की बात कर रहा है। इस संबंध में नगरा प्रभारी थानाध्यक्ष मायापति पांडेय ने बताया कि अभी इस घटनाक्रम पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें