फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से अधिकतम पारा 42 के आसपास बना हुआ है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से घर से बाहर निकलने वाले लोग बेहाल हो रहे हैं। अप्रैल में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। शनिवार को सुबह से ही पछुआ हवा के कारण लोग बेहाल दिखे। हालांकि इस मौसम से किसानों में खुशी है। फसलों की मड़ाई का कार्य आसान होगा और किसान गर्मी की तपिश के बीच किसान मड़ाई में जुटे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। तेज गर्म हवाएं शरीर की चमड़ी तक झुलसा दे रही हैं। भीषण गर्मी में जहां लोग राहत के लिए एसी व कूलर की शरण ले रहे हैं, वहीं किसान तपती धूप में भी गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई में लगे हैं। उसे वर्तमान में एक ही चिंता है कि किसी तरह उसकी फसल खेतों से सुरक्षित घर तक पहुंच जाए। किसानों का कहना है चैत माह में रबी फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य होता है। इसमें पछुवा हवा रहने से कार्य काफी तेज होता है और मौसम भी खराब होने की संभावना कम रहती है। बताया कि पछुवा हवा के बीच दिन हो रात कभी किसान अपनी सुविधानुसार फसलों की मड़ाई करते हैं। कहा कि हमें तो बस इस समय यही चिंता लगी हुई है कि हमारा फसल सुरक्षित हमारे घर तक पहुंच जाए। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह छोटे-बड़े थ्रेसर चल रहे हैं और किसान अनाज को सुरक्षित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें