फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मरीजों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जापान से आई 55 लाख की सिटी स्कैन मशीन के पार्ट्स खराब

Thu, 21 Mar 2024 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

Ballia News: कर्मचारियों की मानें तो सबकुछ सही रहा तो होली बाद मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगेगी। जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर पर फरवरी माह में बंदर के कूदने से अचानक बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मशीन में फॉल्ट हो गया था। मशीन पर क्षमता से अधिक लोड है।
विज्ञापन
Ballia District Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन जांच पिछले एक माह से बंद है। मशीन का एक्स-रे ट्यूब खराब है। जापान से 55 लाख रुपये का एक्स-रे ट्यूब आया तो मरीजों को आस जगी कि अब जांच की सुविधा मिलेगी। इंजीनियरों ने कोरियर पार्ट्स के बॉक्स को खोला तो एक्स-रे ट्यूब डैमेज निकला। उन्होंने बताया कि रास्ते में लाते समय खराब हो गया होगा।

विज्ञापन


मरम्मत के लिए लखनऊ से आए कंपनी के इंजीनियर निराश होकर लौट गए। उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के उच्चाधिकारियों को दी गई है। बताया कि अभी दस दिन और इंतजार करना पड़ेगा। कर्मचारियों की मानें तो सबकुछ सही रहा तो होली बाद मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगेगी। जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर पर फरवरी माह में बंदर के कूदने से अचानक बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मशीन में फॉल्ट हो गया था। मशीन पर क्षमता से अधिक लोड है।

सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि सिटी स्कैन का खराब पार्ट्स एक्स-रे ट्यूब आया था, जब इंजीनियर लगाने को पहुंचे तो वह खराब निकला। कंपनी को सूचित कर दिया गया है, एक सप्ताह बाद मशीन बन जाएगी। मरीजों को पूर्व की भांति निशुल्क जांच की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें