फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में बनकर तैयार हो जाएंगे 72 गांवों में पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर पंचायती राज विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों की मानें तो यह कार्य शासन की प्राथमिकताओं में है। दो माह के अंदर 72 गांवों में पंचायत भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। हालांकि 126 गांवों में अभी जमीन तलाशने का काम जारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर है। इसके तहत हर गांव में पंचायत भवन बनाने की योजना बनाई गई है। हालांकि जिले के आधी ग्राम पंचायतों में पूर्व से पंचायत भवन है। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल इस कार्य को लेकर पंचायत राज विभाग ने कुछ ग्राम पंचायतों में काम भी शुरू करा दिया है। इस कार्य के लिए पंचायती राज विभाग के पास बजट पर्याप्त है। अधिकारियों की मानें तो जिले के 410 गांवों में पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 285 गांवों में भवन निर्माण शुरू हो गया है। इसमें 26 पंचायत भवन बनकर तैयार भी हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते कुछ दिनों तक कार्य जरुर प्रभावित रहा है लेकिन अब ग्राम पंचायतों का गठन होने के बाद इस कार्य में तेजी आई है। बताया जाता है कि प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण पर कुल 22.53 लाख खर्च किए जाएंगे। इसमें एक बरामदा, एक बड़ा हॉल, दो कमरे के अलावा महिला व पुरुष के लिए अगल-अलग शौचालय बनने हैं। अधिकारियों का दावा है कि दो माह में 72 पंचायत भवन बन कर तैयार हो जाएंगे।
पंचायत भवन निर्माण का कार्य कई ग्राम पंचायतों में चल रहा है। प्रयास है कि दो माह में अधिक से अधिक पंचायत भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जाए। - अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें