फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मनरेगा कर्मी से छेड़खानी के आरोपी बैरिया ब्लॉक पर अस्थाई तौर रखे गए कंप्यूटर ऑपरेटर को ब्लॉक से हटा दिया गया है। जांच में दोषी मिलने का बाद सीडीओ के निर्देश पर बैरिया के बीडीओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि सात अक्तूबर को जिले के एक ब्लॉक पर तैनात महिला मनरेगा कर्मी ने सीडीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि लखनऊ में चार अक्तूबर को आयोजित मनरेगा सम्मेलन में निर्धारित बस से गई थी और उसी बस वापस आ रही थी। वह केबिन स्लीपर सीट पर सोई थी। रात को बैरिया ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मेरे सीट पर आकर छेड़खानी किया, अचानक नींद खुली और शोर मचाई तो वह अपने सीट पर भाग गया। सीडीओ ने मामले की जांच जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र से कराई। डीडीओ ने बस से जाने वाले कई कर्मियों का बयान लिया जिसमें सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके बाद डीडीओ ने छेड़खानी के मामले में बैरिया ब्लॉक में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को दोषी मानते हुए सीडीओ को रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद सीडीओ प्रवीण वर्मा ने आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैरिया के बीडीओ को निर्देश दिया। निर्देश पर बीडीओ ने ब्लॉक पर अस्थाई तौर पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद यादव को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें