फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक पखवाड़े में चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अपराध के हौसले पस्त

Mon, 16 Jun 2025 03:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसके तहत एक पखवाड़े में चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त दिखाई दे रहे हैं। खाकी का खौफ जारी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस के ऑपरेशन लगड़ा से अपराधियों में खौफ दिख रहा है। एक पखवाड़े में पुलिस ने अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में जबाबी कार्रवाई में पैर में गोली मार कर लगड़ा करने के बाद गिरफ्तार किया है। जिले के 12 थानों में दर्ज 22 मुकदमा का वांछित व चोरी का आतंक बना 25 हजार का इनामिया दीपक के पहले भी पुलिसिया मुठभेड़ में कई बदमाश गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


पुलिसिया सख्ती के चलते अपराध पर भी लगाम लगा है। बाइक चोरी व छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो पहले की अपेक्षा जिले में अपराध पर अंकुश लगा है। अपराधियों पर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस पुराने अपराधियों को धरपकड़ कर जेल पहुंचा रही है।

शहर के कासिम बाजार चौक में 21 मई को घर के सामने दवा कारोबारी अरूण गुप्ता को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सात दिन बाद माल्देपुर ग्रीन फील्ड पर मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। दूसरा साथी अंधेरे में फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में चलाई गोली आरोपी रोहित वर्मा के पैर में लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। सतनी सराय में 19 मई को नर्तकी के विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी रोहित पांडेय को पुलिस ने दस दिन बाद ददरी मेला क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के लगड़ा अभियान के आगे आपराधियों के हौसले पस्त हो गए है। पुलिस की लगातार बढ़ती सख्ती के चलते अब अपराधियों में पुलिस का खौफ भी नजर आने लगा है। मऊ गाजीपुर व देवरिया के अपराधियों के लिए सुरक्षित जोन भीमपुरा थाना क्षेत्र बना था। आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही थी।

पुलिस व सर्विलांस टीम ने 12 थानों में दर्ज 22 मुकदमा का वांछित व 25 हजार का इनामिया शातिर चोर दीपक पासवान को मुठभेड़ के बाद रेन में गोली लगने के बाद घायल होने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के ताबड़तोड़ ऑपरेशन लगड़ा के तहत हो रही कार्रवाई को देखते हुए अपराधी अंदर ग्राउंड हो गए है और कई रातों रात जिला छोड़ कर गोपनीय तरीके से रह रहे हैं।

इस बाबत एसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हे जेल पहुंचाने में लगी है। पिछले एक पखवाड़े में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के जबाबी कार्रवाई में चार आरोपियों पैर में गोली लगने के बाद घायल होने के बाद गिरफ्तार हुए है। पुलिस अपराधिक घटनाओं के रोकथाम को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें