फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बहन को पत्नी बनाकर बैंक में खोला अकाउंट, जीजा के खिलाफ साला पहुंचा थाने, मामला सुन पुलिस भी हैरान

Tue, 26 Mar 2024 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

Ballia News: तहरीर में कहा कि मेरी बहन का नाम नीलम है। वर्ष 1992 में उसकी शादी शिव प्रताप सिंह निवासी पिरूआ थाना रानीपुर (मऊ) के साथ हुई थी। उस समय शिव प्रताप सिंह सेना में भर्ती था। कुछ दिनों बाद सेना के किसी अधिकारी से मार-पीट कर नौकरी छोड़ भाग आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के स्टेट बैंक सिटी शाखा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व साले को पति-पत्नी कर रूप में खाता खोलने का मामला आया। साले ने जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस, जीजा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पकड़ी थाना के पिपरापट्टी निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने दी तहरीर में कहा कि मेरी बहन का नाम नीलम है। वर्ष 1992 में उसकी शादी शिव प्रताप सिंह निवासी पिरूआ थाना रानीपुर (मऊ) के साथ हुई थी। उस समय शिव प्रताप सिंह सेना में भर्ती था। 

कुछ दिनों बाद सेना के किसी अधिकारी से मार-पीट कर नौकरी छोड़ भाग आया। पुनः किसी प्रकार फर्जी तौर पर मेरे नाम कृष्ण कुमार पुत्र मारकंडेय निवासी पिपरापट्टी बहोरापुर थाना पकड़ी के लिए नाम से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट सहित अन्य प्रमाणपत्र बनाकर 20 वर्षों तक नौकरी करने के बाद सेवानिवृत हो गया है। उसने मेरे नाम से जम्मू कश्मीर में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लाइसेंसी बंदूक भी लिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि जीजा शिव प्रसाद सिंह द्वारा एसबीआई सिटी में मेरे नाम कृष्ण कुमार पत्नी नीलम के नाम से ज्वाइंट खाता खोला गया है। नीलम सिंह मेरी बहन है। बहन को ही पत्नी बना अकाउंट खोल कर पेंशन उठा रहा है। दूसरा खाता मेरे नाम से खोला है। जीजा शिव प्रताप सिंह ने पासबुक पर सेना की वर्दी वाली अपनी फोटो लगाई है। उक्त खाता खोलने में मेरे नाम की आईडी (आधार, पैन कार्ड) फर्जी तौर पर बनवाया है। इसके साथ एक संगठित गिरोह है, जो फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सक्षम है।

सेवानिवृत्त के पश्चात जीजा ने जमीन अपनी पत्नी नीलम सिंह पत्नी कृष्ण कुमार के नाम बैंक से ऋण लिया है। किसी कारण उक्त शिव प्रताप सिंह द्वारा कोई अपराधिक कृत्य लाइसेंस बंदूक या राइफल से करता है तो प्रार्थी को भी फंसना पड़ सकता है, क्योंकि नाम मेरा है। कृष्णा ने मामले की जांच उपरांत लाइसेंस निरस्त करने व फर्जी पत्रावली तैयार करने व नौकरी करने पर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें