फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और टेंपो की भिड़त में वृद्ध की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर एकौनी गांव के सामने बुधवार की सुबह ट्रक और टेंपो की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक वृद्घ मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना के पतार गांव निवासी हीरा लाल राजभर रसड़ा क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था, वहां से टेंपो वापस लौट आते सिंहपुर एकौनी के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें हीरा लाल राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पोती गरिमा व राजकुमारी निवासी पतार थाना करीमुद्दीनपुर, रविकेश कुमारनिवासी पियरिया थाना फेफना, राहुल कुमार पालनिवासी सहदेशवा थाना फेफना, रामविलास यादव निवासी फतेहपुर थाना फेफना घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें