फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के तुरंत बाद वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिड्ढा गांव स्थित शराब की दुकान से एक बुजुर्ग ने मंगलवार को शराब खरीदी और दोस्तों के साथ उसका सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद वृद्ध की मौत हो गई। महावीर घाट पर रात में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके पहले भी ठेके से खरीदकर शराब पीने से आमडारी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मिड्ढा निवासी रामानंद वर्मा (58) अपने तीन चार दोस्तों के साथ दुकान से शराब खरीद कर पी। शराब पीने के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन शराब की दुकान पर पहुंचे और वहां से उसका शव लेकर घर आए। रात में ही महावीर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो दिन पूर्व इसी दुुकान से शराब खरीदकर पीने से आमडारी के एक युवक की मौत हो गई थी। फेफना थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें