बांसडीह। सहतवार के लेखपाल का घूस लेते वीडियो व आडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने वायरल वीडियो तथा ऑडियो के आधार पर एक सरकारी कर्मी द्वारा खुलेआम पैसे लेने की शिकायत मुख्य सचिव, कमिश्नर आजमगढ़, बलिया डीएम व एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की है। कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में एक सरकारी कर्मचारी कुर्सी पर बैठा हुआ सार्वजनिक रूप से पैसे ले रहा है। घूस ले रहा कर्मी सहतवार नगर पंचायत बलिया का एक लेखपाल हैं। जिसके विरुद्ध पूर्व में भी ऐसी शिकायतें की जा चुकी है। इसके अलावा वायरल ऑडियो में एक आवाज उसकी ही बताई गयी है। जिन्हें दूसरा व्यक्ति बार-बार यह कहा रहा है कि आपने पैसे लिए हैं और सरकारी कर्मी उसका जवाब गोलमटोल देता हुआ मामले को रफादफा करने के लिए ऑफर दे रहा है तथा दूसरे व्यक्ति को मध्यस्थता करने की बात भी लगातार कर रहा है।