फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनलॉस वाले फीडरों के कनेक्शनों की जांच पर अधिकारियों का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और विजिलेंस टीम लगातार कार्रवाई में जुटी है। टीम का जोर लाइनलॉस वाले फीडरों के सभी कनेक्शनों की जांच पर है। गुरुवार को भी नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कनेक्शनों की जांच हुई। बिजली विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची हुई है। उधर, गुरुवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर बिलों में हुई गड़बड़ी को सुधारने का काम किया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से बिलों की वसूली और बिजली चोरी रोकने को लेकर पिछले कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। कनेक्शनों की जांच के दौरान अधिकांश मामले मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी के आए हैं। इसके अलावा, कई जगह बकाया में कनेक्शन काटे जाने के बाद कटिया लगाकर बिजली चोरी के मामले आए हैं। हालांकि सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अधिकारियों की ओर जिले में लाइनलॉस वाले कुल 40 फीडरों को चिह्नित किया गया है, जिसमें विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 10 फीडर हैं। अब विभाग का जोर लाइनलॉस वाले फीडरों पर है। विभागीय अधिकारी और विजिलेंस टीम की ओर से इन फीडरों के सभी कनेक्शनों की जांच पड़ताल की जाएगी। उधर, राजस्व वसूली को लेकर गुरुवार को विद्युत वितरण खंड के कार्यालय पर बिलों को दुरुस्त करने का काम किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिलों में हुई त्रुटि को सुधारने के बाद बकाया राशि जमा करवाया जा रहा है।
लाइनलॉस वाले फीडर चिह्नित हैं। इन फीडरों के सभी कनेक्शनों की जांच अधिकारियों और विजिलेंस टीम कर रही है। बिलों को सुधारने और बकाया जमा कराने का भी कार्य चल रहा है। - चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें