रेवती। एनआरएचएम की टीम ने सपोर्टिव सुपरविजन के लिए शुक्रवार को सीएचसी रेवती पर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम ने लेबर रूम, पैथोलॉजी, बीपीएमयू यूूनिट, पीकू वार्ड आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया। उपस्थित चिकित्साधिकारी से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। फार्मासिस्ट एसएन तिवारी को डीवीडीएमएस पोर्टल से दवाओं के इंडेंट के लिए निर्देशित किया।
जांच केे बाद अस्पताल से निकल रही टीम में स्टेेट प्रोग्राम मैनेजर अरुण कुमार श्रीवास्तव को भाजपा नेता भोला ओझा और महावीर तिवारी की ओर से पत्रक सौंपा गया। सीएचसी की समस्याओं के बारे में बताया गया। कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी होने पर दो से तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क लिया जाता है। सीएचसी अधीक्षक का व्यवहार मरीजों के साथ अभद्रता पूर्ण रहता है। जेनेरेटर नहीं चलता है। मुख्य मार्ग से सीएचसी को जाने वाला मार्ग अत्यंत खराब है। ओपीडी समयानुसार नहीं चलती है। स्टेट कंसल्टेंट शुभम कुमार, डीपीए डा. आरबी यादव, फैमिली प्लानिंग मैनेजर उपेंद्र कुमार, नीलेश कुमार आदि टीम में शामिल रहे।