फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए मोहल्लेवासियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के हरपुर, विवेका नंद कालोनी, आवास विकास समेत आधा दर्जन मोहल्लों में हुए जमा हुए बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर शुक्रवार को दिन में करीब 4.30 बजे मोहल्लेवासी सड़क पर उतर गए और एनसीसी तिराहा पर जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना के बावजूद मौके पर न तो नगर पालिका के अध्यक्ष पहुंचे और ना अधिशासी अधिकारी, जिससे लोगों का गुससा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग जल निकासी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर 12 के सभासद अमित दूबे ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों और जेसीबी मशीन से पानी निकासी की व्यवस्था कराई। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम का नेतृत्व अभिषेक सिंह समाजसेवी ने किया। मौके पर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा अपने हमराहियों के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें