फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाभार्थियों के खाते में जाएगा शौचालय निर्माण का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की धनराशि अब सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। हालांकि वर्ष 2021-22 में आवंटित 22664 के सापेक्ष 2728 शौचालयों के निर्माण की जिम्मेदारी सचिवों की होगी क्योंकि यह धनराशि ग्राम पंचायतों को भेजी जा चुकी है। उधर, शासन ने 860 लाभार्थियों के खाते में कुल एक करोड़ तीन लाख 20 हजार की धनराशि भेज दी है ताकि शौचालय निर्माण का कार्य जल्द हो सके।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015-16 में स्वच्छ भारत मिशन का संचालन शुरू किया गया। इसके तहत सभी गांवों को ओडीएफ करने के लिए जिले के 1843 राजस्व गांवों में शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लक्ष्य पूरा होने के बाद 30 नवंबर 2018 को जनपद के सभी गांवों को ओडीएफ घोषित कर दिया। लेकिन धरातल पर शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। परिणाम यह रहा कि मंडलीय टीम की ओर से की गई जांच में जिले के 1094 गांवों का ओडीएफ प्रमाण अमान्य कर दिया गया। इसके बाद, शासन के निर्देश पर ओडीएफ प्लस के तहत छूटे परिवारों का सर्वे किया गया और कुल 75 हजार लाभार्थियों का एमआईएस किया गया। शासन ने वर्ष 2021-22 में कुल 22664 शौचालय निर्माण का लक्ष्य उपलब्ध कराया है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो 2728 शौचालयों के निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को धनराशि भेज दी गई है। हालांकि अब शासन ने नियमों में बदलाव कर दिया है। बताया जाता है कि शासन ने धन जारी करने के बावजूद लाभार्थियों के भुगतान में विलंब के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होता है और अधिकांश शौचालय नहीं बन पाते हैं। इसके अलावा, शौचालय निर्माण की धनराशि को लेकर आरोप भी लगते रहे हैं। इसे देखते हुए अब शासन ने सीधे लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित 12 हजार की धनराशि भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। एमआईएस के बाद अब तक जिले के 860 लाभार्थियों के खाते में शासन ने कुल एक करोड़ तीन लाख 20 हजार की धनराशि भेज दी है।
...........
इस साल आवंटित शौचालय के सापेक्ष 2728 लाभार्थियों की धनराशि ग्राम पंचायतों को भेजी जा चुकी है। अब सीधे लाभार्थियों के खाते में ही पीएफएमएस के जरिए पैसा पहुंचेगा। 860 लाभार्थियों को धनराशि भेजी गई है। - इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें