फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोटेदार देंगे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वयं सहायता समूह के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब कोटेदार खुद यह राशन आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित करेंगे। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं की निगरानीे वितरण होगा। हालांकि दाल और सोयाबीन तेल का वितरण आंगनबाड़ी के कंट्रोल में होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को राशन का वितरण होता है। कोटेदार निर्धारित अनाज स्वयं सहायता समूह को देते थे और समूह की महिलाएं इस अनाज के पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाकर वितरित करती थीं। एक महिला को एक किलो चावल, डेढ़ किलोग्राम गेहूं मिलता है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एक किलो दाल व 2.50 एमएल सोयाबीन रिफाइंड तेल वितरित किया जाता है। यह चीजें आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों, किशोरी, गर्भवती व धात्री महिलाओं को वितरित की जाती हैं। शासन ने इस व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए हैं। अब कोटेदार अनाज खुद आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाकर उसका वितरण करेंगे। हालांकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का वितरण के समय केंद्र में होना जरूरी रहेगा। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले की तरह दाल और सोयाबीन तेल का वितरण करते रहेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान पहले आंगनबाड़ी का राशन कोटेदार उठाकर के समूह को देता था और समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में बच्चों को राशन बांटते थे। शासन ने अब इस व्यवस्था में बदलवा करते हुए निर्देश दिया है कि कोटेदार आंगनबाड़ी का राशन उठाएगा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई पर्ची/ सूची के आधार पर बच्चों में बांटेगा। - कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें