हॉट स्पॉट और कंटेंमेंट जोन के पांचों गांवों के लिए तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देश पर होम डिलीवरी के लिए किराना, सब्जी, फल, मेडिकल की कुल 33 दुकानों का चयन किया है। इनके नंबर पर सूचना के बाद यह दुकानदार राशन सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, दवाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तथा सब्जी व फल सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध कराएंगे। कोई भी दूधिया सुबह सात से नौ व शाम पांच से सात बजे तक होम डिलीवरी करेंगे। जबकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुबह 10 से शाम चार बजे तक की जाएगी।
उपजिलाधिकारी की ओर से हॉट स्पॉट दुर्जनपुर में किराना सामग्री के लिए रामलखन गुप्ता मोबाइल 9170113249, सब्जी के लिए वरुण कुमार साह 9670134370, फल के लिए गोधन साहनी 9838723644, मेडिकल के लिए विनोद गुप्ता 8795240650 का चयन किया है। बाबू के डेरा गांव में किराना दुकानदार श्रीकृष्णा साह 8601214001, सब्जी दुकानदार जवाहर केसरी 9721838582, फल को धनु केसरी 8840644643 का चयन किया है। जगदेवा ग्राम पंचायत के लिए किराना दुकानदार रमजान अंसारी 6308447865, सब्जी गुल मुहम्मद 9670331534, फल के लिए ओमप्रकाश गुप्ता 7379409040 का चयन किया है।
चांददियर गांव में किराना के लिए सुदामा साह 9170459501 तथा पुरुषोत्तम 9264918999, सब्जी विक्रेता पप्पू साह 9984821488, फल के लिए हीरा साह 9984825611 तथा भैसहां गांव में फल विक्रेता राजेश कुमार 7041754446, सब्जी विक्रेता छोटेलाल 7081949619, किराना जितेंद्र कुमार 8092692262 और नगर पंचायत में किराना, फल व सब्जी अरविन्द शर्मा मोबाइल 6388570110, राशन-किराना स्टोर शिवनाथ मौर्य 9580313419, विजय प्रकाश 7271807539 सब्जी विक्रेता उमेश वर्मा 9506460216, अनिल कुमार 9936098811, दवा के लिए थोक विक्रेता मनीष 991877901, सुनील मेडिकल स्टोर 6394506436, फल विक्रेता धुनमुन गोंड 9839453380 को नामित किया है।
रानीगंज बाजार में मेडिकल स्टोर के लिए रामबाबू गुप्ता 81818110671, सब्जी विक्रेता छोटेलाल वर्मा 8009777654, भूलन तुरहा 7068820238, टुन्नू तुरहा 9125987568, दवा के लिए बालेश्वर मेडिकल स्टोर 9415829970, तारकेश्वर प्रसाद मेडिकल स्टोर 9450774491 के अलावा बैरिया के सब्जी विक्रेता गुलशन तुरहा 8545813073, राजेश सिंह 9792851449 कुल 33 लोगों को होम डिलीवरी के लिए अनुमति दी गई है।
कंटेंमेंट जोन लगाई सब्जी बाजार, अधिकारी ने हटाया
बैरिया। कंटेन्मेंट जोन रानीगंज बाजार के पास चेताछपरा व मिर्जापुर में बुधवार को हरी सब्जियों का बाजार लगा दिया था। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार रजत सिंह व एसआई लालबहादुर यादव ने सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी के साथ खदेड़ा कि पुन: बाजार लगाया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रानीगंज बाजार में निरीक्षण के दौरान चार दुकानदार चोरी छिपे दुकानों को खोलकर सामान बेचते मिले। इन्हें नायब तहसीलदार ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने कहा कि कंटेमेंट जोन रानीगंज में चार दुकानदार गलत फहमी में दुकान खोल दिए थे। दुकानदार यह समझे कि डीएम साहब का आदेश है कि नियमानुसार दुकानें खुलेंगी। हालांकि उन्हें समझाया गया कि हॉटस्पॉट इलाको में एक भी दुकानें नहीं खोलनी है इन इलाकों में केवल होम डिलीवरी होना है।