फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विद्यालयों को डीएम ने भेजा नोटिस

Wed, 10 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद अंग्रेजी माध्यम के कुछ स्कूल 10 बजे के बजाय सुबह ही खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


निर्देश की अवहेलना कर सुबह ही विद्यालय खोलने पर जिलाधिकारी यशवंत राव ने पांच विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिया है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से खोलने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नर्सरी से इंटर तक के स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कुछ विद्यालय अब भी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पांच विद्यालय सुबह दस बजे से पहले खुले पाए गए।

सुबह दस बजे से पहले विद्यालय खोलने पर संबंधित को  नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

नोटिस का जवाब समय से नहीं मिलने पर कार्रवाई तय है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आगाह किया कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। 

बता दें कि जिला प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद भी कई निजी विद्यालय  आठ बजे से खोले जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को अलसुबह उठकर तैयार होना पड़ता है। घ्ाने कोहरे आैर गलन के बीच उन्हें स्कूल जाना पड़ता है। 
विज्ञापन


इससे अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें