फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंडी सचिव रसड़ा और बेल्थरारोड को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में सुधार लाने और लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण और फार्मर रजिस्ट्री में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली की प्रगति न पाए जाने पर मंडी सचिव रसड़ा व बेल्थरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, विद्युत से एकमुश्त समाधान अभियान के दौरान की गई राजस्व वसूली की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नगर निकायों की समीक्षा के दौरान नगर पंचायत बैरिया में अपेक्षित राजस्व वसूली न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को कैंप लगाकर और जीएसटी पंजीयन कराने के साथ ही प्रवर्तन कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाए। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिन योजनाओं में सी, डी या ई ग्रेड प्राप्त हुआ है, उनसे संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को एक वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सीमा स्तंभ लगाए जाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें