फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बदमाशों ने घर पर बोला धावा, चलाए ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनापार। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में 20 से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान मनबढ़ युवकों ने जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना सोमवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। इस बाबत पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुंडेरा निवासी पीड़ित चुन्नी देवी पत्नी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरे लड़के के साथ महरो निवासी का झगड़ा हो गया था। इसमें उन लोगों ने मेरे पुत्र को पीटा भी था। हम लोगों ने बच्चों का झगड़ा समझ कर नजरअंदाज कर दिया। सोमवार को आरोपी ने 20-25 लड़कों को लेकर मेरे घर पर धावा बोल दिया। गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना डायल 112 पर की। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुन आरोपी भाग गए। पीड़िता का कहना है 18 फरवरी को घर पर शादी है। परिजन शादी की तैयारी में लगे हैं। आरोपियों की वजह से पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस संबंध में एसएचओ विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत की गई होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें