फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गर्भवती की मौत के मामले में दो नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत के मामले में जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 20 दिन के अंदर दो बार नोटिस जारी किया। समय सीमा बीतने के बावजूद अब तक निजी अस्पताल संचालक ने पत्रावली जमा नहीं की।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार एक अस्पताल के रजिस्ट्रेशन पर संचालक की ओर से तीन अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। तीनों अस्पताल शासन के मानक को दरकिनार कर चलाए जा रहे। निजी अस्पताल में 27 जुलाई को बांसडीह रोड थाना अंतर्गत भीखपुर गांव निवासी शिव शंकर साहनी की पत्नी शोभा देवी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। पति शिव शंकर साहनी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की जगह दूसरे कर्मचारी ने ऑपरेशन किया। उसकी लापरवाही के कारण पत्नी की मौत हो गई। डीएम ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए थे। इस बाबत सीएमओ डाॅक्टर संजीव वर्मन ने कहा कि निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। अस्पताल संचालक को दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें