फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कांख के घाव का किया ऑपरेशन, दूध निकलने पर किया मऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पकड़ी थाना के सहुलाई गांव निवासी खुशबू देवी ने बृहस्पतिवार को डीएम को पत्रक देकर उससा चट्टी स्थित एक अप्रशिक्षित चिकित्सक पर गलत ढंग से ऑपरेशन कर नस काटने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कांख में घाव का ऑपरेशन करने के बाद दूध गिरने लगा तो चिकित्सक ने मऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोद में नवजात बच्चा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को गढ़मलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव होने के बाद बाईं कांख में घाव से दर्द होने लगा। इलाज के लिए देवर भगवान चौहान के साथ उससा चट्टी स्थित एक क्लीनिक पर चिकित्सक से जांच कराई। उसने ऑपरेशन कर दिया। राहत न मिलने पर एक सप्ताह बाद पहुंची तो दोबारा ऑपरेशन कर दिया। उसके बाद हालत और खराब हो गई। कांख से दूध गिरने लगा।
इसकी शिकायत करने पर चिकित्सक ने मऊ रेफर कर दिया। मऊ जाकर चिकित्सक ने जांच कराई तो उन्होंने बताया कि नस कटने से दूध गिरने से स्थिति जटिल हो गई है। 20 हजार रुपये इलाज में लग गए। खुशबू ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि उससा चट्टी का डॉक्टर अप्रशिक्षित है। खुशबू ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए अप्रशिक्षित चिकित्सक पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा निजी अस्पताल व क्लीनिक का संचालन किया जाता है।
जिसमें बिना प्रशिक्षित चिकित्सक के मरीजों का ऑपरेशन तक कर दे रहे हैं। अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने से अप्रशिक्षित चिकित्सकों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें