सिकंदरपुर। कस्बा के व्यवसायी कैलाश चंद प्रसाद उर्फ बड़े बाबू सराफ का 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोनी 20 जनवरी की शाम लापता हो गया। काफी छानबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बालक के बरामदगी की गुहार लगाई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर परिजनों से मिल शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बता दे कि सिकंदरपुर कस्बा के मिल्की मोहल्ला निवासी कैलाश चंद प्रसाद बड़े बाबू सराफ का पुत्र कृष्णा सोनी 20 जनवरी 2022 की शाम दुकान बंद करने के बाद चाबी रखने के लिया गया। चाबी रखने के बाद वह घर से बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कृष्णा का कही पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी बालक का अभी सुराग नहीं मिल सका है।