फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पड़ोसी ने मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाकर बालिका और उसके भाई से तीन दिन तक किया दुष्कर्म

Sun, 27 Oct 2019 12:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बैरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक मुहल्ले में सात वर्षीय बालिका व उसके किशोर भाई से तीन दिनों तक एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। भाई-बहन के बताने पर उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पीड़ित की मां विधायक सुरेंद्र सिंह के यहां पहुंची। विधायक के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिश्ते में चाचा लगने वाला पड़ोसी अधेड़ मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाकर सात वर्षीया बालिका से तीन दिन दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता के 13 वर्षीय भाई के साथ भी उसने तीन दिनों तक कुकर्म किया।

अधेड़ ने चौथे दिन दुष्कर्म करना चाहा तो दोनों ने इस बाबत अपनी मां को बताया। मां ने बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म के संदर्भ में बैरिया पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने बहाना बनाकर उसे लौटा दिया। पीड़िता की मां ने शनिवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


विधायक ने एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची। इस बाबत पूछने पर बैरिया के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं था, अब संज्ञान में आया है, दोषी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें