फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की लाश के साथ 6 घंटे तक था जमील, बाजार से लाया चाकू, फिर...; फोन पर नेहा की चीख सुन रहा था पहला पति

Sat, 05 Apr 2025 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

शहर के एक लॉज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तथाकथित पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। यहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। मामले में यह भी सामने आया है कि युवती की शादी पहले से ही हुई थी। लेकिन आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
विज्ञापन
नेहा परवीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Neha Parveen Murder Case: बलिया शहर के लॉज में पत्नी नेहा की गुस्से में गला दबाकर हत्या के बाद जमील दरवाजा को लॉक कर बाजार से चाकू खरीद कर लाया। उसके बाद आत्महत्या के लिए खुद की कलाई काट ली। 

विज्ञापन




इस दौरान मृत पत्नी के शव के साथ करीब छह घंटे रहा। अगर पुलिस थोड़ी देर बाद पहुंची होती तो शायद उसकी जान बचाना मुश्किल हो गया होता। पुलिस ने जमील को पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


गाजीपुर कोतवाली निवासी नेहा परवीन की पहली शादी की बात छुपाकर जमील से 18 मार्च को शहर के बड़ी मस्जिद में निकाह किया था। दो दिन बाद 20 मार्च को दोनों ने कोर्ट मैरिज की। उसके बाद जमील पत्नी नेहा को मायका में छोड़ आया। 

फिर 21 फरवरी को विदाई कराने पहुंचा, बहनों द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस को लेकर विदाई कराया। जमील ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने नेहा के शरीर पर सफेद दाग देख कर रखने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

दोस्तों के सहयोग से लाॅज में कमरा लेकर रहने लगा। दो दिन बीतने के बाद पास का पैसा खत्म होने पर परिजनों द्वारा रखने से इंकार करने पर नेहा घर जाने की जिद्द करने लगी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी। 

घटना के पूर्व नेहा ने पूर्व पति हामीद को फोन कर स्पीकर ऑन कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। जमील नेहा को मारने-पीटने लगा, जिसका विरोध हामिद के करने पर और उग्र हो कर गला दबाने लगा। 

दूसरी तरफ, हामिद काॅल रिकाॅर्ड कर रहा था। पत्नी की मौत पर पति जमील दरवाजा लॉक कर कुछ देर तक बालकनी में घूमने के बाद बाजार जाकर चाकू खरीद कर लाया। करीब छह घंटे तक मृतक पत्नी के साथ कमरे में रहने के बाद खुद की आत्महत्या के लिए कलाई काट कर नेहा के बगल में लेट गया।

मृतका की बड़ी बहन आफरीन ने शिकायत दी कि उसकी छोटी बहन नेहा परवीन, जिसकी शादी हामिद निवासी घनी थाना सोहावल गाजीपुर के साथ हुई थी। इसी बीच, नेहा को जमील अहमद निवासी जेपी नगर किसी बहाने से लॉज में बुला उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने जमील पर संबंधित मुकदमा में गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें