फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड से नगरा एसओ को फटा सिर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के गजिया ताहीरपुर में बृहस्पतिवार की रात बलवा के आरोपितों की आधी रात को गिरफ्तारी हेतु दबिश देने गए एसओ डीके पाठक घायल हो गए। दबिश के बाद एसओ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टीन शेड से उनका सिर टकरा कर फट गया। उन्हे तुरंत पीएचसी नगरा लाया गया जहां उनके सिर में 14 टांके लगे। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन

बता देे कि पंचायत चुनाव के बाद गजियाताहरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों पर बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ लोगों की गिरफ्तारी उसी समय हो गई थी और आरोपित फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसओ ने दो बजे रात को दबिश दिया था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिवनारायण वैश रात में ही थाने पहुंच कर कुशल क्षेम जाना। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी दूरभाष से एसओ का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें