फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पूर्व दर्ज मुकदमे में पूर्व आईएएस तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में शव मिलने के मामले में ट्वीट करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने एक माह पहले केस दर्ज किया था। इस मामले की विवेचना दुबहर के एसआई कर रहे हैं। पुलिस ने सूर्य प्रताप को शुक्रवार को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे और नोटिस दे कर तलब किए जाने के बाद सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया कि वह अपने जूनियर अफसरों से काफी निराश हैं, वजह यह कि उन्हें कानून तक की जानकारी नहीं है। बताया कि शुक्रवार को बलिया पुलिस उनके घर आकर नोटिस दे गई है। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि एक माह पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना दुबहर थाने के एसआई कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीटर पर फोटो अटैच करते हुए बलिया में गंगा के किनारे 67 शव मिलने की बात ट्वीट की थी। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद 12 मई को नगर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ सार्वजनिक शांति के विरुद्ध अपराध करने के उद्देश्य से असत्य कथन करने तथा इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री डालने के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें