फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, रोकर सुनाई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में बुधवार के दिन पति-पत्नी के विवाद में फावड़े से किए गए हमले में नौ माह की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। रोते हुए बताया कि पत्नी से झगड़ा हो गया था। गुस्से में फावड़ा चला दिया। बेटी को जान बूझ कर नहीं मारा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में बुधवार की देर शाम पति, पत्नी के आपसी झगड़े में हुई मारपीट में पति के फावड़े से पत्नी पर वार कर दिया था। इस दौरान गोद में सो रही नौ माह की अनुष्का चोट लगने से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि अभियुक्त जितेंद्र बिंद पुत्र रामअवतार बिंद निवासी जयनगर पर्वतपुर को हत्या में प्रयुक्त फावड़े के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें