फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने अधीक्षण अभियंता संग किया बाढ़ व कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण, समय कार्य पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बाढ़ विभाग के अधीक्षण अभियंता वीपी सिंह ने रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक 36 करोड़ की लागत से संचालित पांच परियोजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में कार्य बाढ़ से पूर्व पूर्ण हो जाना चाहिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि हर हाल में 15 जून से पहले कटान रोधी कार्य पूर्ण कर किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने इसके साथ ही पूर्व में कराए गए सोनार टोला के कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त कार्यों को भी समय रहते मरम्मत कराकर पूर्ण करने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र से कहा कि हर परियोजना पर पैनी नजर रखें। अगर कोई भी ठेकेदार कार्य में शिथिलता बरतता है तो उसपर कार्रवाई की जाए। हर कार्य स्थल पर बाढ़ विभाग के जूनियर इंजीनियर मौजूद रहेंगे। बिना बताए कोई भी जेई अपना कार्यस्थल नहीं छोड़ेगा। इस मौके पर बाढ़ विभाग के एसडीओ मोहित कुमार गुप्ता, जेई जावेद अहमद, प्रशांत कुमार, ब्लॉक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मुरली छपरा कन्हैया सिंह, अश्वनी ओझा, रिंकू गुप्ता, शैलेंद्र ओझा, प्रीतम मिश्रा, विपुल दुबे, शशि भूषण सिंह, सुनील सिंह आदि रहे।
ब्लॉक प्रमुख ने कराया समस्याओं से अवगत
रामगढ़। ब्लॉक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों व सांसद से अपने क्षेत्र की समस्या को अवगत कराया। कहा कि इस साल अगर तय समय सीमा के अंदर ठेकेदार अपने कार्य को पूर्ण नहीं करता है तो उनके खिलाफ जन आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। जिस पर बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वस्त किया कि कार्य समय से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें