फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइडमैन संग आसमां में भिडे़ मोटू-पतलू

विज्ञापन
नगर के जंगेअली मोहल्ला स्थित पतंग की दुकान पर खरीदारी करते बच्चे। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति में दो दिन रह गए हैं। ऐसे में आसमान में पतंगबाजी के पेंच लड़ने लगे हैं। क्या बच्चे क्या युवा सभी पतंगबाजी में जुटे हैं। ऐसे में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गईं है। शहर समेत जिले के सभी कस्बों तथा बाजारों में रंग- बिरंगी पतंग और मांझे की दुकानें सज गई है, जहां पतंग, तांत व मांझे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन लोग शुभ मुहूर्त में स्नान करके तिल, तिलकुट, तिलवा आदि दान पुण्य करते है। इसके अलावा चिउरा व दही का भोग लगाकर उसे ग्रहण करते हैं। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए खाने-पीने के साथ ही पतंगबाजी का दोहरा रोमांच रहता है। शहर के जंगेअली मोहल्ला निवासी पतंग दुकानदार बदरूद्दीन ने बताया कि छोटे बच्चे व युवा बेनटेन, डोरेमॉन, रंगोली, आत्मनिर्भर भारत, तिरंगा, मोटू पतलू, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, आईलव यू, 2022 की तस्वीरों वाली तथा विभिन्न कार्टून छपी पतंग की डिमांड कर रहे हैं। इस वर्ष पतंग दो रुपये से लेकर 30 रुपये में बिक रही है। जबकि लटाई 15 से 150 रुपये में बिक रही है। वहीं मांझा व तात पांच से 25 रुपये में बेचा जा रहा है। बताया कि चाइनीज मांझा शासन से प्रतिबंध लगने के बाद जनपद में कहीं भी कोई दुकानदार नहीं बेच रहा है। पतंग विक्रेता पप्पू अंसारी ने बताया कि पतंग दो से 10 रुपये, लटाई 15 से 150 रुपये तथा तांत पांच से 25 रुपये में बेचा जा रहा है। बताया कि डोरेमॉन की ज्यादा मांग हो रही है।
इसके साथ मकर संक्रांति को लेकर बाजार में तिल, तिलकुट, तिलवा, चिउरा, गुड़ आदि की दुुकानें सज गई है। इस पर्व को लेकर महिलाएं अपने-अपने घरों में गुड़ और चिउरा का तिलवा तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें