फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्य परिवारवादी हैं इसलिए परिवारवाद पार्टी में गए: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को परिवारवादी बताते हुए बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी व योगी जैसे साधक के साथ बहुत दिनों तक लोभी व स्वार्थी प्रवृति का आदमी नहीं रह सकता। स्वामी प्रसाद मौर्य भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले हैं। भाजपा में मंत्री बनने के बावजूद उन्हें धन कमाने का बेहतर अवसर नहीं मिला इसलिए वह नाराज थे।
विज्ञापन

विधायक सुरेन्द्र सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों को एमपी, एमएलए बनाना चाह रहे थे जो भाजपा में संभव नहीं है। इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा से त्यागपत्र दिया है। भाजपा संसार की पार्टी है, परिवार की नहीं। वे परिवारवादी हैं इसलिए परिवारवादी पार्टी में चले गए। विधायक ने कहा कि उनके भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। जो जिस प्रवृत्ति का रहता है वह वैसे लोगों में चला जाता है। जो सम्मान उन्हें भाजपा में मिला था मैं पूरी गारंटी के साथ कहता हूं वह सम्मान उन्हें सपा में कभी नहीं मिल पाएगा। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें