फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा के रूप ने डराया

Sat, 17 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के जगदीशपुर में शनिवार को अचानक गंगा के कटान से गिरता घर छत। - फोटो : balia
विज्ञापन
 गंगा की उतरती लहरों ने एक बार फिर जगदीशपुर गांव में जमकर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई कटान ने शनिवार रात तक 8 परिवारों के रिहायशी मकानों को अपने पेट में समाहित कर लिया। जिससे एक बार फिर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


कटान के मुहाने पर बसे लोगों की धड़कनें तेज हो गई और वे घर का सारा सामान लेकर भागने लगे हैं।


गौरतलव हो कि बीते अगस्त में बाढ़ के कारण लगभग लगभग एक पखवारे तक इस गांव में तांडव मचता रहा है। सैकड़ों लोग अपना-अपना घर छोड़ नाते, रिश्तेदार के यहां शरण लिए ।


इसके बाद धीरे-धीरे पानी उतरा तो लोग अपने-अपने घरों में जाकर बसे। लेकिन उतरती गंगा की लहरों यह मंजूर नहीं थी और एक फिर अपनी कैंची चलाते हुए उपजाऊ भूमि निगलने के साथ ही राम अनन्त पांडेय, राजनाथ पाण्डेय, रामदेव पाण्डेय, श्रीनिवास पाण्डेय का संयुक्त रूप से मकान गंगा ने अपने पेटे में समाहित कर लिया।
विज्ञापन


वहीं बगल के चतुरी गोड़, भुआली गोड़, विभूति गोड़, बेबल पांड़े, रामबदन पांडे , काशीनाथ पांडे, गोरखनाथ पांडे  का मकान गंगा में चला गया। अगल बगल के लोग अपना-अपना सामान घर से निकालने लगे। क्योंकि गंगा की तेज कटान की वजह से धम धम की आवाज आ रही थी जो लोगों को सहमा रही थी।

लोग अपने मकानों को तोड़ने में लगे रहे। देर शाम तक कटान की गति काफी तेज थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार, सीओ त्रयंबक नाथ दूबे ने कटान क मुहाने पर बसे लोगों को जल्द से जल्द अपने-अपने घरों को खाली करने के लिए कहा।
विज्ञापन



एहतियात के तौर बंबूक्रेट विधि से कटान को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पलभर में बांस हो या फिर पेड़ अता-पता नहीं चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें