फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में कार की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, ईंट भट्ठे से मजदूरी करके घर लौटते समय हादसा 

Sun, 26 Apr 2020 10:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा नगर के आजाद चौराहे के समीप रविवार की दोपहर कार की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके घर लौट रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी उषा देवी (40) पत्नी शेषनाथ राम पुत्री पुष्पांजलि उर्फ भोली (12) के साथ नीबू गांव स्थित ईंट भट्ठे से काम करके घर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान आजाद चौराहा के समीप मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया। दोनों को टक्कर मारते हुए कार बलिया की तरफ भाग गई।

हादसे में उषा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मेडिकल स्टोर संचालक अरविंद सिंह ने घायल पुष्पांजलि को अस्पताल पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान पुष्पांजलि ने भी दम तोड़ दिया। उधर, शेषनाथ राम भट्ठे पर पुत्र के साथ हिसाब कराने के लिए रुक गया था। घटना की जानकारी होने पर वह बदहवास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें