फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 1500 से वाहनों की पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला प्रशासन की तरफ विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतदान बूथ तक मतदान कार्मिकों और ईवीएम को भेजने और चुनाव के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट के आने-जाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग की माने तो विधानसभा चुनाव में छोटे-बड़े 1500 से अधिक वाहनों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में कुल 2825 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान बूथ पर मतदान कार्मिक और ईवीएम समेत अन्य चुनाव सामग्री भेजने, वहां से लाने और तैनात मजिस्ट्रेट के आवागमन के लिए करीब 1500 छोटे बड़े वाहनों की जरूरत होगी। इसमें से करीब आठ सौ बड़े वाहन और सात सौ छोटे वाहनों के प्रबंध में परिवहन विभाग जुट गया है। चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तरफ से मांग के अनुसार वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में तैनात मजिस्ट्रेट और मतदानकर्मियों को मतदान बूथ पर में लगने वाले अन्य सामान पहुंचाने और मतदान समाप्त होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए छोटे-बड़े करीब 1500 वाहन की जरूरत पड़ेगी। जिले में करीब एक हजार छोटे वाहन उपलब्ध हैं, जिसमें से मांग के मुताबिक वाहन अधिग्रहित कर लिए जाएंगे। करीब आठ सौ बड़े या भारी वाहनों को भी जरूरत के मुताबिक जिले में उपलब्ध हैं। बताया कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में विभाग द्वारा छोटे-बड़े 1800 वाहन उपलब्ध कराए गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें