फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी पड़ी महंगी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। छात्रा से छेड़खानी व मारपीट करने वाले मनबढ़ युवक के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। सिकंदरपुर सीओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुदकमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने महाविद्यालय के बस से गांव स्थित (काजीपुर) चट्टी पर अपनी बहन तथा अन्य सहपाठी छात्राओं के साथ उतर कर घर जा रही थी। तभी वहां चट्टी के समीप मौजूद आरोपी भूपेंद्र राम काजीपुर उन दोनों से छेड़खानी करने लगा। छात्राओं द्वारा इसका विरोध करने पर युवक गाली गलौज करने लगा तथा एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगा। जब तक स्थानीय लोग वहां पहुंचते वह बाइक लेकर धमकी देते हुए निकल गया। घटना के बाद घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को बताया कि युवक विगत कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने तुरंत इसकी सूचना डायल 1090 को दी, जब तक डायल 1090 युवक के घर पहुंची युवक वहां से भाग चुका था। इसी बीच युवती के परिजन व स्थानीय पुलिस को पता चला कि उक्त व्यक्ति सिकंदरपुर की तरफ बाइक द्वारा कहीं भाग रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जलालीपुर चट्टी के समीप उसे पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता के दिए तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को चालान कर दिया। इस बाबत सिकंदरपुर सीओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुदकमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें