दुबहर। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के (ओझा कछुआ) उग्रसेनपुर चट्टी पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हो गई।
मृतक की शिनाख्त मोहन चौधरी 60 पुत्र स्व. लक्ष्मी चौधरी ग्राम बेतिया (बिहार) हाल मुकाम महाबीर घाट घर से खैनी लेने के लिए चले। लेकिन पैदल चलते चलते रास्ता भटककर एनएच 31 पकड़कर सीधे चलते गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंडे की मौसम होने के कारण सभी लोग अपने अपने घरों में दुबके थे। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोहन चौधरी घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुबहर राजकुमार सिंह घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां कुछ देर के बाद उसकी मृत्यु हो गई। उनके पास मौजूद मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर उनके घर वालों को सूचना पुलिस द्वारा दे दिया गया।