फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माले कार्यकर्ताओं ने नपं मनियर पर दिया धरना, तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्षों से प्रशासक की देखरेख में नगर पंचायत मनियर में हो रहे विकास कार्यों में धांधली के विरोध में बुधवार को भाकपा माले मनियर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार को मांगपत्र सौंपा। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

माले नेता बसंत कुमार सिहं ने कहा कि नगर के सड़क निर्माण और विकास कार्यों में हो रही धांधली के खिलाफ ईओ मनियर और प्रशासक से जांच के लिए आवेदन किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि ईओ मनियर और प्रशासक आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इससे बाध्य होकर धरना पर बैठना पड़ा। चेताया कि यदि लूटखसोट पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और धार दिया जाएगा। मांग की कि वार्ड नंबर 3, 12, 13, 14 में हो रही सड़क और नाली निर्माण कार्य को जांच कर मानक के अनुसार कार्य कराया जाए। नगर के जर्जर विद्युत तार बदला जाए। बंद पड़े आरओ को चालू कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाए। वार्ड नंबर सात में बंद पड़े शौचालय और वार्ड नंबर एक और पांच पर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बंद पड़े शवदाह गृह की जांच कर पुन: नव निर्माण किया जाए। वार्ड नंबर सात में बने मंडी के बावजूद सड़क पर लग रहे बाजार के कारण आवागमन प्रभावित हैं। इस मौके पर श्रीराम चौधरी, वशिष्ठ राजभर, जगदीश, मदन, मिंटू सिंह, अभिनंदन सिंह, अशोक राय, कुंदन, नवनीत, कृष्णा आदि रहे। संचालन वशिष्ठ राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें