फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरहीं व कथरिया में दी मिनी स्टेडियम की सौगात

विज्ञापन
नरही स्थित खेल मैदान पर चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ खड़े केंद्रीय मंत्री अ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरही। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदर तहसील क्षेत्र के नरहीं व कथरिया में मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। नरहीं में मिनी स्टेडियम के लिए 12 जनवरी से पहले धनराशि भी स्वीकृत कर देने की बात कही। श्री ठाकुर जिले के नरहीं स्थित खेल मैदान में खेल निदेशालय उप्र की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यूपी में बनने जा रही है। कई खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यूपी खेल की ऊंचाइयों पर होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सुदूर क्षेत्र में, गांव-गिरांव में ऐसे बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रशंसनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ी के लिए मैं हमेशा उपलब्ध रहता हूं। खिलाड़ियों का सम्मान हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता होती है। ओलंपिक में भाग लिए और जीत कर आए खिलाड़ियों का अपार सम्मान पीएम मोदी व सीएम योगी ने किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं चलने दी। अपराधियों के घर बुलडोजर चलवाए। लोग शांति चाहते हैं। कोरोना महामारी के समय 80 करोड़ लोगों को दोगुना राशन दिया गया। हर जरूरतमंद को निशुल्क सिलेंडर, पक्का मकान व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी गई। यही वजह है कि लोगों का भरोसा आज भी पीएम मोदी व सीएम योगी पर है।
समारोह में सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा, मेजर दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, अजय प्रताप साहू, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ राय, विनय राय, ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान आदि रहे। अध्यक्षता सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन

--------------
गांव में ऐसी शानदार प्रतियोगिता कराने की प्रशंसा की
सम्बोधन के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सभी खिलाड़ियों व आयोजकों से मिले और गांव में इस तरह की शानदार प्रतियोगिता कराने के लिए धन्यवाद दिया। क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा के अलावा आयोजक मंडल के नीरज राय, पवन राय आदि की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खेल के क्षेत्र में इस इलाके के लिए उनकी ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
सांसद ने किया स्वागत
समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सबसे पहले पहली बार जनपद की धरती पर आए केंद्रीय खेल मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनपद ऋषि, कृषि एवं किसानों व जवानों का इलाका है। किसानों के हित में सरकारी स्तर का जो बेहतर काम मोदी सरकार में हुआ, वह कभी नहीं हुआ था। उन्होंने उपेंद्र तिवारी को उनके क्षेत्र फेफना में दो करोड़ रुपये सांसद निधि से देने की बात कही।
खेल व खिलाड़ियों का बढ़ा मान: उपेंद्र
प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर के अलावा वहां आए सभी अतिथियों व क्षेत्रीय लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के स्नेह की बदौलत देश-प्रदेश के चहुमुखी विकास का सिलसिला जारी है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व उनका ख्याल रखने की देन है कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश लगातार ऊंचाइयों पर जा रहा है। यहां के खिलाड़ी अपनी खेल से प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें