फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और युवा कार्यक्रम से दिया फिटनेस का संदेश

विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान फिट इंडिया दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला य? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नेहरू युवा केंद्र व सैनिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में वार्षिक दौड़ तथा योग और युवा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 210 युवाओं और युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं। योग ही युवाओं को स्वास्थ्य रखता है। योग न केवल शरीर बल्कि स्वस्थ मन का भी विकास करता है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए सैनिक सेवा संस्थान का आभार प्रकट किया। स्वयं सेवक पंकज कुमार द्वारा विभिन्न आसन, योग मुद्राओं, सूर्य नमस्कार के बारे में बताते हुए योग कराया गया। सैनिक सेवा संस्थान सिकंदरपुर द्वारा युवकों के लिए 1600 मीटर, पांच किलोमीटर और युवतियों के लिए दो किलोमीटर फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी और डॉ आशुतोष गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की गई। दो किलोमीटर में विजयलक्ष्मी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, साधना तृतीय स्थान पर और 1600 मीटर में सोनू प्रथम, जयप्रकाश द्वितीय, रंजन यादव तृतीय तथा पांच5 किलोमीटर में श्यामबली प्रथम, साहब सिंह द्वितीय, प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रमाण पत्र और सैनिक सेवा संस्थान द्वारा मैडल व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विजय बहादुर, विवेक कुमार यादव, रामकेश्वर, प्रमोद यादव, संतोष मौर्य, प्रमोद यादव, इरफान अहमद, घुरवू यादव, अखिलेश, दीपक सिंह, परमात्मा तिवारी, काशीनाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें