बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि एवं चुनाव अधिकारी घोषित करने की मांग को लेकर कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इसमें उल्लेख किया है कि छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विगत दिनों छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियमावली जारी कर छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
अब विद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव की तिथि और चुनाव अधिकारी की तत्काल घोषणा करें। अन्यथा की दशा में हम छात्रों द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय और विद्यालय प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष प्रकाश यादव, मदनी नसीम, रोहित कुमार, दिलीप कन्नौजिया, अजीत वर्मा, विशाल खरवार, हिमांशु सिंह आदि रहे।