सिकंदरपुर। तहसील सभागार में मंगलवार को न्यायालय संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारी और अधिवक्ताओं की बैठक हुई। न्यायिक प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने पर विशेष चर्चा हुई।
अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए नोटिस तामीला, धारा 24 के अंतर्गत सीमा विवादों में कानूनगो का बयान, धारा 116 के अंतर्गत बंटवारे के मामलों में लेखपालों की ओर से समय से कुर्रा रिपोर्ट उपलब्ध न कराए जाने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और उनके सुझावों पर सहमति जताई। तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रत्येक कानूनगो सप्ताह में कम से कम तीन पैमाइश रिपोर्ट तथा लेखपाल तीन कुर्रा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि वादों के निस्तारण में गति लाई जा सके। उपजिलाधिकारी न्यायिक पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार सीपी यादव, मदन मोहन राय, प्रेम नारायण सिंह, सुशील सिंह, बीके लाल, जीके लाल, सुधीर श्रीवास्तव, धनजी तिवारी, नंद कुमार ओझा उपस्थित रहे। संवाद