बलिया। श्रावण मास में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिव मंदिर शिवालयों बाबा धाम जाने वाले कावरियों की श्रावण मास यात्रा में कोई प्रकार की कठिनाई न हो। इस दौरान शिव मंदिरों पर प्रकाश एवं साफ सफाई, सड़कों के गड्ढे नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई।
बालेश्वर मंदिर के समिति के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष मंदिरों पर मेटल डिटेक्टर एवं सीसीटीवी कैमरे लगे थे, वह काम नहीं कर रहे हैं। बक्सर से माझी घाट धाम पर जाने वाले सड़कों को श्रावण मास से पहले ठीक करने की बात भी उठाई गई। मिडढ़ी स्थित मंदिर के अध्यक्ष द्वारा कहा कि मंदिर के आस-पास जितने मीट मांस की दुकानें हैं, उन्हें श्रावण मास से पहले बंद करा दें। इस पर डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मीटिंग में तय बातों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, अपर जिलाधिकारी रामआसरे, नगर मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, बांसडीह एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, रसड़ा एसडीएम विपिन जर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह और समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।