फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना मंच : दी जाएगी शिक्षा और सेहत की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में मीना मंच के तहत होने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी कर दिया है। माह के प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सेहत और अन्य जानकारियां दी जाएंगी। कैलेंडर में मीना मंच के गठन और अन्य कार्यक्रम भी साझा किए गए हैं। जिले में करीब 2249 परिषदीय स्कूल है, जहां करीब 2.32 लाख छात्र पंजीकृत है। इसके तहत उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में मीना मंच का गठन किया जाएगा। स्कूल महानिदेशक की ओर से जारी हुए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार हर शनिवार को भोजनावकाश के बाद तीन घंटे मीना सभा का आयोजन कर अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे।
जिसमें मीना की फिल्म दिखाकर चर्चा कराई जाएगी। इसके अलावा 24 सितंबर को मीना दिवस के मौके पर बालिका सशक्तीकरण विषय पर आधारित अलग-अलग गतिविधियों का संचालन, चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें