फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर की राह को आसान करेगा मेडिकल बाईपास, टूटेंगे 35 मकान

विज्ञापन
मेडिकल बाईपास सड़क निर्माण के लिए नगर के कटहल नाला पर पुल निर्माण के लिए पीलर लगाते मजदूर। संवा
विज्ञापन
बलिया। शहर को जाम से मुक्ति व राह मेडिकल बाईपास कॉरिडोर आसान करेगा। इस मार्ग के निर्माण की राह में पड़ने करीब 35 मकान तोड़े जाएंगे। हालांकि की लोक निर्माण विभाग की तरफ से लगाए गए लाल निशान के बाद लोग खुद ही मार्ग में पड़ने वाले हिस्से को हटाने लगे हैं। वहीं, कटहल नाला पर एक नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग के बनने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। लगभग 2.5 किमी मार्ग जिला महिला अस्पताल से माल्देपुर एनएच-31 तक तैयार किया जाएगा। टू लेन की बनने वाले कॉरिडोर की योजना लगभग 35.23 करोड़ रुपये है। शासन से 1.73 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। टू लेन की सड़क बनने के बाद कार्यदायी संस्था पांच साल तक देखरेख भी करेगी। इसमें करीब 1400 किसानों से भूमि भी खरीदी जाएगी। इसमें पड़ने वाले बिजली की खंभे व पेड़ों को भी हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कॉरिडोर मार्ग में 14 मीटर सरकारी भूमि पहले सही चिह्नित है। सदर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तीन दिन पूर्व भूमि पूजन किया था। इस बाईपास मार्ग के बनने के बाद माल्देपुर से शहर की तरफ आने व जाने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एई एस के सिंह ने बताया कि लोगों को मार्ग में पड़ने वाले भवनों के हिस्से व अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी गई है। लोग स्वयं हटाने में जुट गए हैं। मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें