फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, बवाल काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन कृषि मंडी के समीप स्थित हास्पिटल में सोमवार को आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने देर तक बवाल काटा। महिला की मौत के बाद से ही चिकित्सक सहित अन्य सभी स्टाफ अस्पताल में तालाबंदी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना की बड़िहार निवासी प्रियंका देवी (25) पत्नी राकेश राम को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की भोर में तीन बजे उक्त हास्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने महिला का आपरेशन किया और महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे मऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, महिला की हालत भी धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। प्रियंका की हालत गंभीर होने पर अस्पताल के चिकित्सक एंबुलेंस में लेकर मऊ को चल दिए। इस दौरान लगभग 10 बजे के आस-पास प्रियंका ने दम तोड़ दिया। प्रियंका का शव अस्पताल के मुख्य गेट के पास परिजनों को सौंप कर अस्पताल के कर्मचारी तालाबंद कर भाग खड़े हुए।
मृतका के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर तक बवाल काटा। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस मामले को सुलझाने में लग गई। चौकी इंचार्ज उत्तरी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर, अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि प्रियंका के परिजन इंफेक्शन होने के बाद उसे अस्पताल में लाए थे। उसे मऊ ले जाया जा रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें