बैरिया थाना क्षेत्र के आलम राय के टोला निवासी राजेश सिंह 40 पुत्र बलि सिंह को उनकी गाय द्वारा घसीटने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गोपालपुर ग्राम पंचायत के आलम राय के टोला निवासी राजेश सिंह सोमवार की शाम अपनी गाय को सीमेन दिलवाने के लिए दयाछपरा स्थित पशु चिकित्सालय पर लेकर गए थे। चिकित्सालय से घर आते समय गाय अचानक भागने लगी। इस दौरान उनका गाय के पगहे में हाथ बंध गया। गाय उन्हें घसीटने लगी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार गाय को पकड़ा गया। वहीं घायल युवक को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।