फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति विवाहिता की मौत

विज्ञापन
ीमपुरा थाना क्षेत्र के जजवली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के मौत के बाद अस्पताल पहुं? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बीबीपुर के जाजौली नंबर दो निवासिनी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रियंका कनौजिया (25) पत्नी प्रभात कनौजिया उसका जेठ बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर सदर अस्पताल पहुंच गया। उसने कहा कि विवाहिता ने स्वयं फांसी लगाई थी जबकि विवाहिता के मायके वालों ने अस्पताल पहुंचकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका का शव लेकर आए जेठ मनोज कनौजिया ने बताया कि सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे वह नाराज होकर फांसी लगा ली। पड़ोस के किसी व्यक्ति ने खिड़की से देखा कि महिला फांसी पर झूली हुई है। आनन-फानन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाया गया। घर पर कोई नहीं था। मेरा भाई प्रभात देवरिया जिले में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। सुबह ड्यूटी के लिए देवरिया चला गया था। हमें फोन कर कहा कि मां को खाना खिला दीजिएगा। उसके फोन करने के कुछ देर बाद ही फोन आया कि प्रियंका फांसी पर लटकी हुई है।
अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालियों ने उसे मारपीट कर फांसी पर लटका दिए है। लड़की के पिता ने बताया कि पांच लाख रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

भाई की कलाई रह गई सुनी : मृतका के भाई अमित कुमार का रो-रो कर बुरा हाल रहा। कहा कि बहन से राखी बंधवाने के लिए वह छुट्टी लेकर गांव आए था। बताया कि बहन से उसकी रोजाना बात होती थी। अभी रात में ही फोन से बात हुई। उसने राखी पर आने को कहा था। मृतका के चाचा कोतवाली में डायल 100 में तैनात कांस्टेबल रमेश कनौजिया ने बताया कि शादी को अभी डेढ़ साल ही हुए थे। उनकी प्रियंका फांसी कैसे लगा ली, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें