फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बक्सर की कई ट्रेनें वाया बलिया हुईं रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-छपरा रूट पर बक्सर-पटना रूट की आधा दर्जन ट्रेनें बलिया स्टेशन से होकर गुजरी। इसमें डाउन की संख्या ज्यादा रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को स्टेशन यात्रियों की भीड़ कम रही है। अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि बिहार के दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाडी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए। घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। दुर्घटना के कारण उक्त रूट का मरम्मत कार्य चल रहा है। जिससे सभी ट्रेनों को रूट डायर्वट कर चलाया जा रहा है। इसमें गया, बलिया व भटनी रूट से चलाया गया है। दानापुर मंडल में ट्रेन दुर्घटना के बाद सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट हैं। ट्रेनों के आवागमन को देखते हुए मेन लाइन के अलावा दो व तीन नंबर को खाली रखा गया।
विज्ञापन

जनपद के सैकड़ों लोग दक्षिण भारत, मुबई सहित अन्य महानगरों के लिए बक्सर से ट्रेन पकड़ते हैं। बक्सर रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद होने से उक्त रूट पर यात्रा करने वाले दर्जनों यात्री स्टेशन से वाराणसी जाकर दूसरी ट्रेन पकड़ अपने गंत्वय को रवाना हुए। वाराणसी व हाजीपुर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें